25 February 2017

कैसे शुरू करे रबर स्टैम्प का बिज़नस ?

कैसे शुरू करे रबर स्टैम्प का बिज़नस ? 
polymer Rubber Stamp machine Rs. 4500 @ Indiamart


दोस्तों आज मैं आप को रबर स्टैम्प  के business और इस कैसे start कर सकते है इसके बारे में पूरी detail  में बताने जा रहा हु।  यह business बहोत ही कम  पैसो में हम शुरू कर सकते है।  और कोई भी इसे कर सकता है।  और बहोत ही आसानी से सिर्फ  एक घंटे में इसे कोई भी सीख सकता है।  इसमें अच्छा - खासा  profit भी है।  आज कल  जनरल स्टोर्स , स्कूल, कॉलेज , ट्यूशन , क्लास , दुकाने, सरकारी कार्यालय और लगभग सभी व्यापारी को rubber / Polymer स्टैम्प  की जरुरत पड़ती ही है। इसलिए यह बिज़नस आप को अच्छे खासे पैसे कमा कर दे सकता है।  इसे आप अपने side business या आप मुख्य business के तौर पर भी कर सकते है।  और आपने शहर में यह बिज़नस देखा ही होगा।  इस बिज़नस की सबसे खास बात यह है की capital और space जगह बहोत कम लगती है।  तो चलिए यह business कैसे स्टार्ट करे यह देखते है।





Equipment to need :


1 ) computer : रबर स्टाम्प design बनाने के लिए।
२) corel draw और page maker designing software
3 ) laser और inkjet printer  
४) simple photo polymer stamp making machine / semi -automatic /full - automatic (आप के investment के मुताबिक आप machine choose कर सकते हो इसकी  prize मैं  आप को आगे बताता हु ) 
५) liquid polymer , dam tape ,washing liquid , कैची , sponge टेप ,
६) washout machine
७) Blank stamp



आप को इतनी सारी चीजो की जरुरत पड़  सकती है। इसमें मुख्य कंप्यूटर और पॉलीमर स्टाम्प मशीन ही है।  बाकी सारी चीजे आप को होलसेल रेट में कही भी मिल जाएगी। मैंने indiamart से polymer machine के quotation निकले है।  आप चाहे तो वहा से भी आर्डर कर सकते हो।  जैसे simple मशीन आप को सिर्फ 4500 रूपये में मिल जाएगी।  semi automatic या fully automatic लेते हो तो यह 8000 हजार से लेकर 13000 तक मिल जाएगी।



Type of  Stamp : 


Round Stamp : यह गोल आकर का रहता है। 

square : इसका आकर चौकोनी रहता है। 

Pen Stamp : यह स्टाम्प पेन में फिट होता है। इसे आप अपने जेब में रख सकते है।  यह लिखने के भी काम आता है इसमें पेन लगा रहता है।  और स्टाम्प भी। 

Signature stamp : इसे स्टाम्प में किसी व्यक्ति का signature फिट होता है। 

Dater : यह तारीख वाला स्टाम्प होता है।  जिसे हम रोजाना तारीख बदलकर उपयोग में लाते है। 



polymer stamp कैसे बनाते है हम short में देखते है। 


सबसे पहले आप को जो स्टाम्प बनाना है उसका डिजाईन आप को corel या pagmaker में बनानी पड़ती है। फिर आप को वह डिजाईन buttershit पर laser printer से printout करना पड़ता है।  आप inkjet प्रिंटर भी used कर सकते है पर उसके लिए आप को media film paper पर print लेनी होगी। 



अब यह printout हमें  polymer stamp making machine पर रखनी होगी। और उसपर covering sheet रख दे।  यह एक प्लास्टिक पेपर शीट होती है।  अब आप को स्टैम्प  printout के चारो तरफ sponge (चिपकनेवाल मोटा टेप ) स्टैम्प के चारो कार्नर से लगा दे और अब स्टैम्प को liquid polymer से भर दे।  और उसे अच्छी तरह से फैला दे।  इसमें बबल्स न आए इसकी सावधनी ले। उसके उप्पर layer sheet रख दी जाती है। उसके उप्पर चेम्बर ग्लास और बाद में मशीन का ढक्कन बंद कर दिया जाता है। 

बाद में इसमें expose  टाइम सेट कर दिया जाता है। यह टाइम 30 -40 सेकंड का होता है।  front and  back expose इसके बाद पॉलीमर solid हो जाता है।   अब solid polymer शीट से अलग कर दिया जाता है। और आप अपने स्टैम्प का design देख सकते है। आप polymer को wash किया जाता है। इसकेलिए washout मशीन का उपयोग किया जाता है।  यदि आप मशीन न लेना चाहे तो आप ब्रश और powder से भी wash कर सकते है। 

इसके बाद solid पॉलीमर को सुखाया जाता है।  और size में काट दिया जाता है और कटा हुआ पॉलीमर blank स्टैम्प को अच्छी तरह चिपका दिया जाता है।  इस तरह से रबर स्टैम्प बनाया जाता है। आप चाहे तो आप के शहर के कोई दुकान को visit  देकर आसानी से सिख सकते है। 


अब आप सोच रहे होंगे के इसमें हमें कितनी बचत होगी और कितनी investment हमें करनी होगी। 
तो दोस्तों जैसे मैंने कहा स्टैम्प मेकिंग मशीन आप को 4500  से 13000 हजार  तक मिल जाएगी। 
बाकि आप को थोड़ी से जगह लगती है। और थोड़ा स्टैम्प मटेरियल। 

polymer stamp machine हैंडल करना बहोत ही आसान है।  आप इसे केवल एक बार देखकर सिख सकते है। और कम खर्च में आप का खुद का बिज़नस शुरू कर सकते है।  आप इसके साथ कोई दूसरा भी बिज़नस कर सकते हो। 

वैसे personally तो मुझे इस बिज़नस का profit percentage नहीं पता but i think  40 -50 % तो होगा ही। यह depend भी करता है की आप गांव में है या शहर में क्यों की जब भी आप कभी स्टैम्प बनाने देते हो तो वह एक लाइन के हिसाब से चार्ज करते है।  जैसे एक लाइन के वह 30 रुपये लेते है।  और minimum 3 लाइन के स्टैम्प तो होते ही है।  मतलब वह ३x 2 cm  पॉलीमर शीट के 90 रुपये कमाते है। और अर्जेंट स्टैम्प के चार्जस 200-300 रूपये लेते है।

तो दोस्तों आप के इस  बिज़नस को लेकर बहोत सारे points clear हो चुके ही होंगे।  best of  luck


2 comments:

loading...