10 June 2017

अपनी height को कैसे बढ़ाए ? योगासन & Exercise

अपनी height को कैसे बढ़ाए ? योगासन & Exercise 



How to increase height in Hindi

एक अच्छी height न केवल आपको प्रभावशाली बनाती  है बल्कि आप के personality में चार चाँद लगती  है।  एक अच्छी height हमारा आत्मविश्वास बढ़ाने में मदत करती है।जबकि कम हाइट आपमें हीन भावना पैदा करती है।  और जहा तक करियर का सवाल है ? एक अच्छी हाइट हमारा करियर  बनाने में भी मदत करती   है।  देखा जाए तो हमारे शरीर का विकास 13 से 18 वर्ष की आयु में फ़ास्ट होता है। यदि आप को height बढ़ानी हो तो यही सही समय रहता है। इस समय में थोड़ी मेहनत करे तो शरीर का विकास बहोत जल्द हो जाता है।  एक अच्छी हाइट हमें करियर में भी मदत करती है।  जैसे modeling , में आपका लम्बा होना बहोत जरुरी है।  पुलिस , नेवी etc ऐसे कई करियर है जिसमे आपका लंबा होना बहोत जरुरी होता है।  और बिना हाइट के आप इस क्षेत्र में नहीं जा सकते।

puberty हमारी युवा अवस्था तक हमारी height बढ़ती है। 80% हाइट हमारे जीन्स पर depend करती है। अनुवांशिकता यह  हाइट न बढ़ने का यह एक प्रमुख कारण है।  पर आज हम science और medical की मदत से puberty के बाद भी सर्जरी से हमारी हाइट बढ़ा सकते है।  आज हम इस पोस्ट में ऐसे  ऐसे सारे  तरीके देखेंगे Naturally /Medically (Surgical ) जिससे आप अपनी हाइट बढ़ा सकते हो।


सबसे पहले तो हम हाइट न बढ़ने के प्रमुख कारण देखत है :

1 ) अनुवांशिकता (Heredity ) :
हमारी हाइट हमारा चेहरा , हमारा कलर , यह सब हमारे जीन्स पर निर्भर करते है।  यह जीन्स हमें अपने माता पिता से ही प्राप्त होते है।  यदि माता पिता की हाइट  कम है , तो उनके बच्चो की भी हाइट ज्यादा बढ़ नहीं पाती है।  यह एक शोध में पाया गया है और यह हाइट न बढ़ने का एक प्रमुख कारण भी है।

2) (HGH) Human Groth Harmons  की कमी :
दोस्तों Human Groth Harmons  यह harmons हमारी हाइट बढ़ने में मदत करता है।  HGH हमारे ( पिट्यूटरी ग्लैंड ) पियूष ग्रंथि से निकालता है।  पिट्यूटरी ग्लैंड  हमारे मस्तिष्क में होती है। यदि HGH harmons की कमी हुई तो हमारी Height बढ़ना रुक जाती है। so HGH का हमारी बढ़ने में बहोत बड़ा रोल है।  ( ज्यादा सोने से हमारा HGH harmones level बढ़ जाता है।  )

३ ) कुपोषण :
कुपोषण , पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण भी आपकी हाइट बढ़ना रुक जाती है। कुपोषण से आपके पुरे शरीर का विकास रुक जाता है। पौष्टिक तत्व जैसे प्रोटीन , कैल्शियम , vitamins B 12 , phosphorus , और magnesium vitamin D etc न मिलने से भी हमारे शरीर  की growth रुक जाती है। और आज कल junk food जैसे पिज़्ज़ा , नूडल्स , बर्गर , जैसे खाने से हमें सही Nutrition  नहीं मिल पता जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर और Height पर होता है।

4 ) कोई लंबे समय की बीमारी :
 अक्सर देखा गया है की बचपन में कोई लंबे समय की बीमारी जैसे पोलियो , अस्थमा , रिकेरस , मीजल्स , etc जैसे रोग के कारण हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। जिसके कारण हमारी हाइट बढ़ नहीं पाती।


Height बढ़ाने के कुछ व्यायाम :


लटकाना : लटकाना यह एक बहोत बढ़िया exercise है। जिन्हे  अपने छोटे कद को बढ़ाना है वह एक ऊँची जगह पर एक रॉड लगाकर उसपर सुबह शाम लटक सकते है।  आप अपने क्षमता से 30 सेकंड से लेकर 1 मिनट लटक सकते हो और धीरे धीरे उसका timing बढ़ा सकते हो।  लटकने से आप के सारे शरीर को खिचाव मिलता है।  जिससे आप की हाइट बढ़ने में मदत मिलती है।

रस्सी कूदना (rope skipping )
रोज सुबह 10 मिनट रस्सी कूदना आपके लिए बहोत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।  एक न केवल आपके पुरे शरीर को व्यायाम देता है  बल्कि आप के पुरे शरीर का blood circulation भी करता है।  रस्सी कूदने से आप के कंधे , हाथ पैर की मसल्स strong होते है और उनका अच्छा विकास होता है।  आप के बॉडी के toxic बाहर आते है और आपकी स्किन हेल्थी बनती है और आप भी हैल्थी और फ़ीट रहते है। यदि आप का ज्यादा मोटे हो तो आप का वजन भी घटता है।

स्वमिंग :
स्वमिंग से आप का  पुरा  शरीर stretch होता है।  जिससे पुरे  शरीर सिर से लेकर पैर तक खिचाव के कारण पुरे शरीर को अच्छा व्यायाम मिलता है। यदि आप रोजाना आधा एक घंटा स्वमिंग करते है तो यह आप के हाइट बढ़ने के लिए बहोत ही कारगर साबित हो सकता है।  Breast Strock यह एक  बढ़िया स्वमिंग की स्टाइल है।  जिससे आप की हाइट बढ़ने में मदत मिलेगी।

running दौड़ना :
10 -15 minute running से आप बहोत सारे फायदे हो सकते है। रोजाना दौड़ने से आप के ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।  आप को रोग प्रतिकार क्षमता बढाती है साथ ही पुरे शरीर का व्यायाम होता  है।  और आप के पुरे शरीर का विकास होता है।

साइकिलिंग cycling :
रोजाना 15 मिनट साइकिलिंग यह एक बहोत अच्छी exercise है खास कर आप के पैरो के लिए।  साइकिलिंग से आप की बॉडी फ़ीट रहती है आप के पैरो के मसल्स को ताकत मिलती है। और आप के पैरो के मसल्स और हड़िया strong बनती है और उनका पूरा विकास होता है। डेनमार्क में हुए  एक सर्वे के मुताबिक यदि आप रोजाना साइकिलिंग करते है तो यह आप के हार्ट अटैक के chance को 30 % से कम कर देता है।  यह सर्वे लगभग 45 हजार लोगो पे किया गया था।


Height बढ़ाने के योगासन :

ताड़ासन : यह हाइट बढ़ाने के लिए एक उत्तम योग है।  ताड़ासन से हमारी रीढ़ की हड्डी को अच्छा व्यायाम  मिलता है।  यह आसन करने से हमारे पुरे शरीर stretch होता है।  जिससे हमारी हाइट बढ़ने में मदत मिलती है। साथ


  भुजगांसन : भुजांगासन में रीढ़ की हड्डी , पेट , हाथ , छाती , इ. अंगो को व्यायाम मिलता है।  आप की रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है। रीढ़ की हड्डी का विकास होता है।  पैरो की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है। भुजांगासन यह बहोत ही सरल आसन है तथा इसे कोई भी कर सकता है।

सूर्यनमस्कार : सूर्य नमस्कार करने से 12 आसनो का लाभ मिलता है।  सूर्य नमस्कार आप के पुरे शरीर को लचीला बनाता है।  यह आप के पुरे अंगो को व्यायाम देता है।   सूर्यनमस्कार हड्डिया मजबूत बनती है तथा हड्डियों का विकास होता है।


 हलासन : हलासन में हमारे शरीर का आकार हल जैसे बनता है। इसे करने से हमारी रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है तथा उसका विकास होता है। थाइरोइड ग्लैंड और वजन कम करने में भी यह बहोत सहायक है।


सर्वागासन : सर्वागासन का  नाम ही हमें कहता है की सर्व अंग का आसन इस आसन  के वैसे तो बहोत लाभ है पर थयरॉइड और पिट्यूटरी ग्रंथी का पोषण होता है तथा वह सक्रिय होते है। पिट्यूटरी ग्रंथी ही हमारी हाइट को निर्धारित करती है।  इसलिए सर्वागासन से हमारी हाइट बढ़ाने में मदत मिलती है।  साथ ही हमारी पीठ लचीली बनती है। आप का वजन घटता है। सर्वागासन से रक्त का प्रवाह हमारे सिर के तरफ़ होता है जिससे हमारा तनाव दूर होता है यादाश्त बढ़ती है।  यह हमारे चेहर और बालो के लिए भी अच्छा है।  चहरे के  कील मुहासे दूर होकर चेहरा कांतिमय होता है और आप के बाल भी झड़ना बंद होते है। 

पश्चिमोत्तासन : पश्चिमोत्तासन  करने से हमारे हाथ पैर कंधे और  रीढ़ की हड्डी में खिचाव लाता है जिससे हमारी हाइट बढ़ने  में मदत मिलती है।  हमारी रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है और उसको अच्छा व्यायाम मिलता है।  पश्चिमोत्तासन से हमारे पेट की चर्बी कम होती है। पेट के समस्त रोगो से मुक्ति मिलती है। पुरे शरीर में रक्त का प्रवाह होता है एक नयी ऊर्जा शरीर को मिलती है।

त्रिकोणासन : इस आसन में आप के शरीर का आकर त्रिकोण सा बन जाता है। इस आसन से भी आप के पीठ हाथ पैर को खिचाव मिलता है।  जिससे आप की हाइट बढ़ने में मदत मिलती है।  आप की पैरो और पेट की चर्बी कम होती है। आप का शरीर सुडोल और लचीला बनता है।


हस्तपादासन : पादहस्तासन में आप को  के हाथो को सामने झुककर  अपने पैरो को छूना पड़ता है।  इससे आप के पैर हाथ और रीढ़ की हड्डी को बेहरत व्यायाम मिलता है और उनका विकास होता है।  साथ ही आप के शरीर को लचीला बनता है।


height increasing surgery / limb lengthening surgery

आज science और मेडिकल की मदत से आप अपनी natural groth के बाद भी अपनी हाइट को बढ़ा सकते है।  आप इस सर्जरी से उम्र के 20 या 30 वर्ष   के बाद भी अपने हाइट 5 से 7 इंच तक बढ़ा सकते है।  आधुनिक limb lengthening के पहली सर्जरी 1903 में   एक इटालियन सर्जन ने की थी।  तब यह सर्जरी groth plate रूकावट हड्डियों में खराबी को ठीक करने के लिए की जाती थी।  आज बदलते ज़माने के साथ साथ यह एक लंबा होने का रास्ता बन गया है।  दरसल इस सर्जरी में पैरो की हड्डियों को लंबा किया जाता है।  इस पूरी प्रक्रिया में 6 से 1 साल तक लगते है।  यह सर्जरी बहोत लम्बी बेहद दर्दनाक और बहोत costly होती है। यह सर्जरी को लगभग 60 से ७० लाख लग सकते है।  पर  limb lengthening surgery में आप की हाइट जरूर बढाती है। 

3 comments:

  1. Thanks for sharing tips for height gain. Try some herbal treatment because it is both safe and effective. Visit http://www.hashmidawakhana.org/height-gain-natural-supplement.html

    ReplyDelete

loading...